Krishna Janmashtami 2025 Puja Vidhi : जन्माष्टमी के पावन पर्व की लोग एक-दूसरे को बधाई देते हैं। आप भी इन चुनिंदा मैसेज से अपनों को भेज सकते हैं कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
आज 16 अगस्त शनिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव पूरे देश में मनाया जा रहा है. इस अवसर पर लोग व्रत हैं और मध्य रात्रि में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव और पूजन होगा. पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद कृष्ण अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र में मध्य रात्रि को बुधवार के दिन मथुरा के करागार में हुआ था.

उस समय चंद्रमा वृषभ राशि में था. उनके पिता वासुदेव और माता देवकी थीं. इस वजह से हर साल भाद्रपद कृष्ण अष्टमी तिथि को जन्माष्टमी मनाई जाती है. इस साल जन्माष्टमी के लिए भाद्रपद कृष्ण अष्टमी की उदयातिथि ली गई है. पंचांग के अनुसार भाद्रपद कृष्ण अष्टमी तिथि 15 अगस्त की रात 11:49 बजे से आज 16 अगस्त की रात 9:34 बजे तक है. जन्माष्टमी का जन्मोत्सव मुहूर्त आज देर रात 12:04 एएम से 12:47 एएम तक है. इस शुभ मुहूर्त में जब आप भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करें तो आपको जन्माष्टमी व्रत कथा जरूर पढ़नी चाहिए. इसके बिना जन्माष्टमी का व्रत अधूरा माना जाता है.







