शंखनाद

हमारे बारे में

हमारे बारे में

शंखनाद

हम हैं शंखनाद

हम हैं शंखनाद। एक नई क्रांति। एक नई शुरुआत। ‘शंखनाद’ खुद में ही प्रतीक है एक नई शुरुआत का, एक चेतावनी का, और एक जागृति का। यह सिर्फ एक अभियान नहीं, बल्कि एक आंदोलन है – जो राष्ट्र की जड़ों से जुड़े विचारों को फिर से जीवंत करने का कार्य करेगा। हम यह मंच लेकर आए हैं देश के युवाओं के लिए ताकि वे भारतीय संस्कृति, सभ्यता, और मूल्यों से और गहराई से जुड़ें। यह मंच राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध, आत्मगौरव और संकल्प का परिचायक बनेगा। हम इस मंच के तहत पॉडकास्ट करेंगे। पीआर करेंगे और खबरों के राष्ट्रवादी एंगल को सामने रखेंगे। हम राष्ट्रवाद को और मजबूत करने के लिए निष्पक्ष पत्रकारिता करेंगे। हम देश के हर एक नागरिक से आह्वान करते हैं कि वे आएं और इस शंखनाद के सुर को और तेज करें। शंखनाद की यह गूंज हर घर में पहुंचे। पूरे देश में और विदेशों तक पहुंचे। इस शंखनाद के जरिए राष्ट्रवाद को और धार देने के लिए हम आए हैं। यह मंच हर राष्ट्रवादी के लिए है। यह मंच हर देशभक्त के लिए है। आइए, राष्ट्रहित में एक आहुति हम भी दें