“एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम की शुरुआत — विधायक श्री ओ.पी. श्रीवास्तव ने किया पौधारोपण
यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल ‘एक पेड़ मां के नाम’ के अंतर्गत आयोजित किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। साथ ही यह मातृत्व और प्रकृति के प्रति सम्मान को भी दर्शाता है। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को पेड़ों के महत्व और पर्यावरण संरक्षण की जानकारी दी गई।

लखनऊ, 9 जुलाई 2025 (बुधवार):
आज प्रातः लखनऊ पूर्व के लोकप्रिय विधायक श्री ओ.पी. श्रीवास्तव ने इंदिरा नगर के ए-ब्लॉक स्थित तिकोना पार्क में एक पौधा लगाकर “एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने लोगों से अपील की कि हर व्यक्ति अपनी माँ के नाम पर एक पौधा लगाए और उसकी देखभाल अपने बच्चे की तरह करें।

कार्यक्रम में स्थानीय महिलाओं एवं पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सामूहिक रूप से पौधारोपण किया।
RWA (रेज़िडेंट वेलफेयर एसोसिएशन) की ओर से श्री राजीव गोयल, आदित्य बली, देवाशीष सक्सेना, आर.के. जोशी, सुधीर मिश्रा एवं श्रीमती मीना सोती उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया।
कार्यक्रम के संयोजक श्री सुनील त्यागी ने विधायक श्री ओ.पी. श्रीवास्तव समेत सभी आगंतुकों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।







