शंखनाद

Rakhi ka Shubh Muhurat 2025 : एक पवित्र बंधन, एक संस्कृति की पहचान

Rakhi ka Shubh Muhurat: रक्षा बंधन पर राखी बांधने के लिए ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04 बजकर 22 मिनट पर शुरू हो जाएगा। जानें 09 अगस्त को राखी बांधने के लिए शुभ मुहूर्त क्या हैं। Raksha bandhan Muhurat: भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षा बंधन इस बार 09 अगस्त 2025, शनिवार को है।

सावन महीने की पूर्णिमा तिथि पर राखी का त्योहार मनाया जाता है। यह दिन भाई-बहनों के प्रेम, रिश्ते, विश्वास और उनकी ताकत को समर्पित है। इस दिन सभी बहनें अपने भाई की तरक्की और सुखी जीवन की कामना करते हुए उसे राखी बांधती हैं। इस दौरान भाई भी बहन के प्रेम-सम्मान को स्वीकार करते हुए उसे जीवन भर रक्षा का वचन देता है। यह दिन रिश्तों सहित घर-परिवार और समाज में भी खुशियों की लहर लेकर आता है। रक्षाबंधन न केवल भारत का मुख्य पर्व है बल्कि कई अन्य देशों में भी इसकी खास रौनक देखने को मिलती हैं।

एक त्योहार जो सिर्फ एक धागा नहीं, बल्कि भरोसे, प्रेम और सुरक्षा का प्रतीक है।

जब बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है, तो उस एक पल में बंध जाती है भावनाओं की डोर – जिसमें समर्पण है, ममता है और एक वादा है – हमेशा साथ निभाने का

लेकिन आज का रक्षाबंधन सिर्फ घर की चारदीवारी तक सीमित नहीं।
आज बहनों की राखी उन सैनिकों तक भी पहुँचती है, जो सरहदों पर खड़े होकर हमारे देश की रक्षा कर रहे हैं।
आज राखी बांधी जाती है डॉक्टर्स को, पुलिस कर्मियों को, गुरुओं और मार्गदर्शकों को – जो समाज की रक्षा में लगे हैं।

🇮🇳 Shankhnaad Bharat का संदेश:

इस रक्षाबंधन पर आइए,
हम सिर्फ अपने भाइयों की नहीं,
बल्कि अपने राष्ट्र रक्षकों को भी याद करें।
उन्हें भी धन्यवाद कहें,
जिनकी वजह से हम अपने घरों में चैन से रक्षाबंधन मना पा रहे हैं।

 ये त्योहार है रिश्तों को और मजबूत करने का।
 ये पर्व है संवेदनाओं को समझने का
 और ये मौका है भारत की सांस्कृतिक विरासत को गर्व से जीने का।

नवीनतम

श्रेणियाँ